पड़ोसी किशोरी ने आत्महत्या करने के साथ मृतक को ठहराया था दोषी
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
UP TIMES NEWS- पड़ोसी युवती के आत्महत्या किए जाने के मामले में नामजद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखकर मृतक युवक को कसूरवार ठहराया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप वर्मा उर्फ उल्ला पुत्र अवधेश वर्मा दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गया था। उसने खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। रविवार की सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो घरवालो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह ट्रक चालक अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पंाच दिन पहले 27 अगस्त की शाम पड़ोस की 16वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। उसके पास से सोसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें संदीप का नाम लिखा था। 29 अगस्त को पुलिस ने संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने की खबर मिलते ही संदीप घर से गायब हो गया था। पुलिस ने दबिस दी थी लेकिन वह नही मिला। पिता का आरोप है कि लडकी के परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए दस लाख रूपए की मांग किया। रूपए न देने पर परिणाम बुरे होने की धमकी दी थी। रूपए न देने पर लड़की के परिजनो ने उसके पुत्र को दबोच लिया। हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
