दुराचार के मामले में महोबा जेल में बंद है कैदी विजय
अन्य कैदियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
UP TIMES NEWS- पेशी पर आये दुराचार के पीड़ित कैदी ने कांच पाउडर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियो को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
जनपद बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया निवासी 37 वर्षीय विजय दुष्कर्म के आरोप में वर्ष 2023 से महोबा जेल की बैरिक नंबर सात में बंद है। विजय ने बताया कि उसी बैरिक में मौजूद सात अन्य कैदी उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। विजय का कहना है कि उसने कई बार इस संबंध में जेल प्रशासन से शिकायत किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैदियों की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशन हो गया। उसने जान देने का मन बना लिया था। उसने गुरूवार को कांच पाउडर पीस कर रख लिया था। शुक्रवार को उसे पेशी पर अतर्रा लाने के लिए बैरिक से निकाला जा रहा था इसी बीच उसने कांच पाउडर को पानी के साथ फांक लिया था। पेशी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। तब पुलिस कर्मियो को पता चला। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर अभिषेक प्राणायामी ने बताया कि बंदी की हालत ठीक नही है। डॅाक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है।
