रिश्ते के चचेरे भाई से चल रहा था प्रेम प्रसंग
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में प्रकाश में आया सनसनी खेज मामला
UP TIMES NEWS- शादी के समय फेरे लेने के दौरान सात जन्मों की कसम खाने वाला रिश्ता जीते जी भी नहीं चल सका। पत्नी, पति के साथ एक ही जन्म का ही रिश्ता निभाने से इंकार कर दिया। करवा चौथ के दिन ही पत्नी अपने पति के आंखों के सामने प्रेमी के साथ चली गई। वहीं पति केवल खड़ा तमाशा भर देखता रहा।
करवा चौथ के दिन शुक्रवार को एक तरफ रिश्तों में प्रेम और गहरा हुआ,तो वहीं यूपी के अमेठी में इससे कुछ अलग नजारा दिखा। यहां पत्नी और पति के रिश्तों में ब्रेक लग गया। पत्नी अपने प्रेमी का थाम घर से चली गई। बेबस पति कुछ ना कर सका। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी महिला की इच्छा के खिलाफ ना जा सकी। पुलिस की मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामला जामो थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है। गांव निवासी अमरजीत की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। अमरजीत शहर में रहकर काम करता था,जबकि पत्नी गांव में रहती थी। उसने बताया कि तीन वर्षों से पत्नी का गांव के ही (रिश्ते में चचेरा बड़ा भाई) राजेंद्र से संपर्क चल रहा था। कई बार समझाकर अपने साथ शहर ले जाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी और वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
…पति के साथ रहने से किया इनकार
अमरजीत ने बताया कि करवा चौथ के दिन वह घर आया तो पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखा। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर आरती ने पति पर नशा करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गई। वहां कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। राजेंद्र के साथ जाना चाहती है। थाने पहुंचे राजेंद्र ने भी आरती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
पुलिस का प्रयास भी रहा असफल
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार अमरजीत ने लिखित सहमति देकर पत्नी को जाने की अनुमति दे दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है। किसी ने कार्रवाई की मांग नहीं की है। वहीं पति को भी किसी भी प्रकार की शिकवा शिकायत नहीं है।
