महोबा-व्यवसायिक प्रतिद्वंता के चलते दोस्त ने मारी थी गोली,लूट की रची की फर्जी कहानी

मोबाइल दुकानदार की मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा

आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

UP TIMES NEWS- महोबा जिले मेंचरखारी-नौसारा मार्ग पर मोबाइल दुकानदार की गोली गोली मारकर हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने व्यवसायिक प्रतिद्वंदता के चलते गोली मारकर हत्या कर दी और लूट की फर्जी कहानी रच डाली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
महोबा जनपद के कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी राजकुमार की बस स्टैंड चरखारी में मोबाइल और साउंड की दुकान थी। 14 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने साथी प्रदीप के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। तभी नौसारा गांव से एक किमी पहले राजकुमार को गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी। बाइक में सवार साथी प्रदीप ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि बाइक सवार एक बदमाश ने राजकुमार को गोली मारी और बैग छीनकर भाग गया। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। राजकुमार को सटाकर गोली मारी गई थी, जबकि प्रदीप के कपड़ों में न तो खून के छींटे थे और न ही कोई खरोंच के निशान, इसी से शक और भी गहराता गया।

व्यवसायिक प्रतिद्वंदता के चलते कर दिया मर्डर
शक की बुनियाद पर पुलिस ने पहले दिन से ही प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रदीप ने हत्या की बात स्वीकारी। बताया कि उसकी दुकान राजकुमार के बगल में है। राजकुमार की दुकानदारी बेहतर थी जबकि उसके यहां कम ग्राहक आते थे। व्यवसायिक प्रतिद्वंदता में उसने राजकुमार को गोली मारी थी और लूटपाट की झूठी कहानी रची। स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी बताई थी। उधर, अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि मोबाइल दुकानदार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर बैग ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। जांच में सामने आया कि मृतक राजकुमार का मित्र प्रदीप बाइक में पीछे बैठा था। उसने ही गोली मारी थी। स्वयं को बचाने के लिए झूठी कहानी बताई थी। घटना के पीछे की वजह व्यवसायिक प्रतिद्वंदता सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *