बाँदा- समाधान दिवस पर आई 95 शिकायते,45 निस्तारित

कमिश्नर तथा डीआईजी ने थाना तिंदवारी में सुनी पीड़ितों की समस्याएं

एसपी ने थाना कोतवाली देहात में बोला धावा

UP TIMES NEWS- शनिवार को जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में कमिश्नर डीआईजी सहित एसपी के अलावा पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया।
शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने थाना तिन्दवारी में समाधान दिवस पर समस्याये सुनी। कई शिकायतों का कमिश्नर तथा डीआईजी ने मौके पर निस्तारित कराया। निर्देश देते हुए कमिश्नर अजीत कुमार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समय निर्धारण कराये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने कोतवाली नरैनी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एसपी पलाश बंसल ने निर्देश दिए हैं कि सभी शिकायतों को रजिस्टर में जरूर अंकित करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा कोतवाली नगर में जन शिकायतों को सुना गया।

कई शिकायतों का एडिशनल एसपी ने मौके पर निस्तारण कराया। सहायक एसपी मेविस टाक ने थाना कोतवाली देहात में समस्याएं सुनते हुए दो प्रकरण मौके पर निस्तारित कराये। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने मरका थाने में समाधान दिवस पर समस्याये सुनी।

सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने एसडीएम के साथ अतर्रा थाने में जन शिकायत सुनते हुए कई प्रकार निस्तारित कराये। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *