बाँदा-अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी,दर्जन भर यात्री घायल

घायलों को उपचार के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

UP TIMES NEWS- अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलट गई। जिसमें सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बबेरू से सवारी भर कर प्राइवेट बस बुधवार की दोपहर बांदा आ रही थी। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस की अचानक स्टेरिग फेल हो गई। जब तक बस चालक बस को कंट्रोल कर पाता तब तक बस आनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गई। इसमें सवार सभी लोग बस मेंं फस गए। शोर गुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कम चोटहिल यात्री तो खुद ही खिड़की से बाहर निकल आए। बस में फसे यात्रियो को शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यात्रियो का कहना था कि बस तीस सीटर थी। लेकिन उसके पांचस यात्री सवार थे। बस ओवर लोड होने के कारण बस चालक बस को सभाल नही पाया। घायलो बबेरू कोतवलाी क्षेत्र के तराया गांव निवासी 68वर्षीय जयगोपाल पुत्र रामप्रताप, पखरौली गांव निवासी 18वर्षीय सतीश पुत्र कमलेश, बिसंडा के पल्हरी गांव निवासी 49वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र कैरा, मिलाथू गांव निवासी बस चालक 30वर्षीय रिंकू पुत्र संतोष, घाटमपुर निवासी 30वर्षीय सुनीता पत्नी छेंदालाल, उसकी बहन 32वर्षीय मंजू पत्नी सुशील, उसकी 18वर्षीय बेटी संजना, अछाह गांव निवासी 35वर्षीय गायत्री पत्नी रामप्रसाद, शहर के फूटा कुआ निवासी 36वर्षीय उदयबीर यादव, बबेरू निवासी 46वर्षीय किरन पत्नी राममिलन, उसकी 25वर्षीय बेटी प्रियंका, मुरवल गांव निवासी 25वर्षीय शांती उसका एक माह का बेटा कृष्णा, छह वर्षीय बेटी अंशिका, भदेहदू गांव निवासी 40वर्शीय शिवशरण, घायल हो गए। इन सभी यात्रियो को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके अलावा अन्य यात्रियो को भी मामूली चोटे आई है।एएसपी शिवराज ने बताया कि बस चालक तेज गति से बस को चला रहा था। मांमले की जांच की जा रही है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
ईिरक्शा से अस्पताल पहुंचे घायल
बांदा। अब सरकारी एंबुलेस एक दिखावा सावित हो रही है। केवल अपना कोरम पूरा करती रही है। हादसे के बाद एंबुलेस मौके पर नही पहुंची है। बस हादसे में यात्री घायल हो गए थे। एंबुलेस को सूचना दी गई। लेकिन एंबुलेस नही आई। बस यात्री जय गोपाल ने बताया कि वह ई रिक्शा में बैठ कर अस्पताल आया है। इसके अलावा अन्य यात्री भी प्राइवेट साधनो से यहां आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *