सूचना पर तिंदवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से बरामद हुआ एक किलो 400 ग्राम सूखा गांजा
UP TIMES NEWS- बाहर के गांजा लाकर गांव में पुड़िया बनाकर बिक्री करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से 1 किलो से अधिक सुख गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार कर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा गश्त व चेंकिग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध सूखे गांजे के साथ पनीर वाली गली कस्बा तिन्दवारी के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम विक्रम खंगार पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी हनुमान नगर कस्बा तिंदवारी बताय। उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर पुड़िया बनाकर बेचता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह,शिवाजी मौर्य,आरक्षी रामचन्द्र शामिल रहे।
