बाँदा-मिलावटखोरों पर जारी है कार्यवाही का शिकंजा

डीएम के निर्देशन पर एक्टिव हुई खाद्य विभाग की टीम

दुकानों में छापेमारी कर एकत्रित किए गए नमूने

UP TIMES NEWS- मिलावट खोरो पर कार्यवाही का शिकंजा लगातार जारी है। डीएम के निर्देशन पर खाद्य विभाग की टीम दुकानों में जाकर सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
अभिहित अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बताया है कि दीपावली पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देशन पर रवि बघेल छेना निर्माता अतर्रा की निर्माणशाला में पुलिस बल के साथ छेना,मिठाई, अरारोट एवं छेना का नमूना संग्रह किया गया तथा खराब हो चुके 50 किलोग्राम छेना को मौके पर नष्ट कराया गया। पुष्पा ट्रेडर्स राजेंद्र कुमार गोस्वामी की फर्म अतर्रा से बेसन,सौंफ तथा सरसों के तेल का नमूना संग्रह किया गया तथा 22 टीन सरसों तेल कुल 330 लीटर को जप्त कर विक्रेता के पास सुरक्षित जमा किया तथा बताया गया की रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर डीएम जे रीभा ने निर्देश दिए हैं कि त्यौहार में मिलावट खोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां कहीं भी मिलावट खोरी की शिकायत मिलेगी तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *