बाँदा-पेशेवर अपराधियों पर कराये गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही,क्राइम बैठक में डीआईजी ने दिए निर्देश

मासिक अपराधिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने जनपदवार की समीक्षा

घटित घटनाओं के अनावरण पर डीआईजी ने दिया जोर

UP TIMES NEWS- मासिक अपराधिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने जनपदवार आपराधिक समीक्षा करते हुए घटित घटनाओं का अनावरण कराने के साथ पेशेवर अपराधियों पर पुलिस कप्तानों को गुंडा तथा गैंगस्टर की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीआइजी राजेश एस ने प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक के दौरान डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी जिलों में घटित अपराधों की समीक्षा की। हत्या,लूट,चोरी,महिला अपराध,साइबर अपराध,यातायात दुर्घटनाएं तथा भ्रामक खबरों को रोकने व जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी रुप से निस्तारण के डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने कहा है कि आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जाए। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में संचालित साइबर थानों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं आमजन को जागरुक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश डीआईजी द्वारा दिए गए। डीआईजी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, गैगस्टर अधि0 व गुंडा अधिनियम की कार्यवाही के अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एव समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। डीआईजी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व पैदल गस्त किए जाने के साथ प्रचलित अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्यवाही के संबंध में और लम्बित प्रारम्भिक जांच एवं विभागीय जाँच कर कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश-दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉo दीक्षा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *