बाँदा-मिशन शक्ति कार्यक्रम की एडिशनल एसपी ने की मॉनिटरिंग,अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

अपर एसपी ने चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

कमांडर के निर्देशन पर जोरो पर है मिशन शक्ति कार्यक्रम

UP TIMES NEWS- एक तरफ जहां जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम जोरो पर है। वही कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय हैं। एडिशनल एसपी ने कोतवाली पहुंचकर चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की, इसके साथ ही उन्होंने अभियान में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र कोतवाली नगर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों तथा रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी से चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान व्यापक स्तर पर स्कूलों,कॉलेजों,बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान शिकायत लेकर आई एक महिला की शिकायत सुन प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र को त्वरित रुप से जांच कर आवश्यक कार्यवाही के एडिशनल एसपी ने निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बालिकाओं तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों में तत्काल कार्यवाही करें। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *