बाँदा-चकबंदी के कार्य में तेजी लाने के साथ कराये कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही

चकबंदी की बैठक में अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

UP TIMES NEWS- चकबंदी के कार्य में तेजी लाने के साथ कब्जा परिवर्तन की भी कार्यवाही समय से कराये। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी विवादों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारियों एवं सहायक चकबन्दी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गाॅवों में चकबन्दी का कार्य किया जा रहा है, उसमें धारा-9, पडताल का कार्य एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत तेज गति से शीघ्र पूर्ण करें। अपर जिलाधिकारी माया शंकर ने चकबन्दी अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वित्तीय वर्ष में 06 गाॅवों में धारा-52 का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करें। उन्होंने प्रतिदिन चकबन्दी लेखपालों एवं कर्मियों के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए चकबन्दी कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने ग्रामवार चकबन्दी के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम बांगरपुर स्योढा एवं बरियारी में मालियत का कार्य नवम्बर तक पूर्ण करने तथा कल्याणपुर का कार्य इस तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्राम रामपुर खुर्द एवं रामपुर खुर्द में धारा-9 का कार्य नवम्बर तक पूर्ण करने तथा परसडा मानपुर में नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। पिपरोदर बांगर में चक बनाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें। वहिंगा में धारा-52 तथा लोहरा में चकबन्दी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान पाया गया कि तहसील पैलानी में चकबन्दी का बेहतर कार्य किया गया है। उन्होंने अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार चकबन्दी का कार्य तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्राम कुलसारी एवं माचा में मालियत का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम कल्याणपुर में सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने तथा चक निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्राम पुकारी में पडताल का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी माया शंकर ने चकबन्दी अधिकारियों को वादों के निस्तारण में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चकबन्दी कार्य में गाॅवों के भूमि विवाद,चकरोड एवं भूमि सम्बन्धी पैमाइश आदि के विवाद समाप्त करते हुए चकबन्दी कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने पडताल एवं कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के निर्देश चकबन्दी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये। बैठक में सीओ चकबन्दी विभाग एवं सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *