एडिशनल एसपी तथा क्षेत्राधिकारी ने पटाखा की दुकानों का लिया स्थलीय जायजा
जायजा लेने के साथ दुकानदारों के साथ की बैठक
UP TIMES NEWS- पटाखा की दुकान लगाने के दौरान सभी मानकों का विशेष ध्यान रखें। अपर पुलिस अधीक्षक ने पटाखा दुकानदारों को नसीहत दी है कि दुकानों के बीच आपस में सामान्य दूरी भी बनाकर रखें।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार की मौजूदगी में कस्बा स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान में दीपावली के दृष्टिगत लगने वाली अस्थायी पटाखा दुकानों के लगाए जाने हेतु चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पटाखा विक्रेताओं को सभी आवश्यक नियमों व दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें लाइसेंस,अग्नि सुरक्षा,दुकानों के बीच उचित दूरी,बाल रहित क्षेत्र, निषिद्ध सामग्री का प्रयोग न

करने आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजनो की सुरक्षा सर्वोपरि है। तथा प्रशासन इस दिशा में हर संभव कदम उठा रहा है। सभी व्यापारीगणों से अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें एवं त्यौहार को सुरक्षित, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करें।
