मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
साइबर अपराध के अलावा नए कानून की दी गई जानकारियां
UP TIMES NEWS- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों सहित भारतीय न्याय संहिता कानून के संबंध में क्षेत्राधिकारी ने विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जालसाजों से बचने के टिप्स बताए।

गुरुवार को अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज के छात्र- छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों,साइबर अपराध,साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व थाना पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही एनएसएस के नोडल अधिकारी श्रीमती साबिरा रहमानी एवं एसपीइएल के जिला नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने महाविद्यालय के छात्रों को भारतीय न्याय संहिता के महिला संबंधी नई धाराओं के बारे में जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के संबंध में बताया गया तथा शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि इन दोनों साइबर अपराध को ज्यादा ही बढ़ रहे हैं। इसलिए अनजान कॉल तथा किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। क्लिक करने पर पूरा डाटा हैकर हैक कर लेंगे। आजकल डिजिटल अरेस्ट की घटनाए कुछ ज्यादा हो रही है। अधिकारी बनकर जालसाज लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अंजन कॉल पर बात ना करें,न ही किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करें। अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल इस आशय की सूचना पुलिस को दें। अपने परिवार के लोगों से भी अभी समस्या को साझा करने का प्रयास करें। कार्यक्रम मे वर्ष 2024-25 में SPEL प्रोग्राम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी वितरण किया गया एवं छात्रों की करियर काउंसलिंग भी की गई।
