पिछले कई दिनों से कोतवाली नगर क्षेत्र में आतंक मचाए थे जीजा-साले का गैंग
अभियुक्त जीजा के कब्जे से सोने,चांदी के जेवरात हुए बरामद
UP TIMES NEWS-कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाए जीजा को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं मुख्य आरोपी साला अभी भी फरार है। माल का लेखा-जोखा रखने वाला अभियुक्त जीजा के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात पुलिस ने बरामद किए हैं।
गौरतलब हो कि कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें हो रही थी। घटना के खुलासे तथा चोरों को पकड़ने के लिए एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग कई टीमे लगाई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त के साथी को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र आमबाग चुंगी के रहने रामदेव द्वारा विगत 7 जुलाई को अपने घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने तथा विगत 7 सितंबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बलखंडीनाका के रहने वाले उपेन्द्र कुमार वाजपेयी द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध मे सूचना प्राप्त दी थी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर व टेक्निकल साक्ष्यों के माध्यम से कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक बरदानी जमादार पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम इंगोहटा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर
को थाना कोतवाली देहात के चिल्ली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसका साला राजेश जमादार पुत्र पुन्ना जमादार निवासी ग्राम चिल्ली थाना कोतवाली देहात द्वारा विगत 7 सितंबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बलखंडीनाका में तथा 04 जुलाई को कोतवाली नगर क्षेत्र आमबाग चुंगी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के माल को अपने घर ग्राम चिल्ली मे रखे हुए था। जो आज चोरी का माल लेकर बेचने जा रहा था। बताया कि चोरी के माल को बेचने के बाद प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते थे। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से लगभग 35.24 ग्राम पीली धातु व 555.19 ग्राम सफेद धातु बरामद किया गया है। जो उसके साले मुख्य अभियुक्त राजेश के द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त राजेश जमादार पुत्र पुन्ना निवासी चिल्ली थाना कोतवाली देहात की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार,चौकी प्रभारी बलखण्डीनाका विवेक कुमार त्रिपाठी,अतर्रा चुंगी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा,आरक्षी फिरोज,गजेन्द्र आदि शामिल रहे।
