बाँदा-यात्रा निकालकर मनाया आजादी का जश्न

भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

अटल पार्क महोखर से हुई तिरंगा यात्रा की शुरुआत

UP TIMES NEWS- मंगलवार को बड़ोखर मण्डल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,मंडल प्रभारी बलराम सिंह, एवं मंडल प्रवासी डाक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल के तथा हिमांशु सिंह के संयोजन मे भव्य तिरंगा यात्रा अटल पार्क महोखर से बाईपास चौराहे तक निकाली गई।

साथ ही लोगो को आजादी के जश्न को मनाए जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,रामपाल प्रजापति,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भार्गव,सुरेश तोमर, शिवशरण शुक्ल,अनिल तिवारी, राहुल सिंह गुड्डू भईया, बड़ोखर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ,सुरेश तिवारी सुल्ली महाराज, आदि तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष हिमांशू सिंह ने यात्रा में शामिल सभी अतिथियों तथा पदाधिकारी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *