बाँदा-कैमरे के साथ-साथ ड्रोन से भी की जाए भीड़ की निगरानी

डीएम तथा एसपी विंध्यवासिनी मंदिर का किया निरीक्षण

निरीक्षण करने के साथ पर की सुरक्षा की व्यवस्थाएं

UP TIMES NEWS- नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्थित दुर्गा मंदिरों एवं स्थलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है,इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीएम तथा एसपी ने सुरक्षा का जायजा लेने के साथ सीसीटीवी कैमरे का तथा ड्रोन से भीड़ की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना गिरवां क्षेत्र अन्तर्गत खत्री पहाड़ स्थित माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर गिरवां में पुलिस प्रबंध आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा,और भीड़ नियंत्रण आदि विषयों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को मंदिर प्रांगण एवं प्रमुख स्थलों पर तैनात किया जाएगा । साथ ही मंदिर परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है,जहां जरूरतमंद महिला श्रद्धालु सहायता प्राप्त कर सकती हैं । भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में आने-जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा लगाए गए पुलिस बल को चेक किया गया तथा उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नरैनी तथा प्रभारी निरीक्षक नरैनी को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करें कि वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही हो,उचित स्थानों पर बैरीकेडिंग की जाए। भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सादे वस्त्रों में पुलिस बल को लगाया गया है साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा एवं दर्शन पूजन को सुगम बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है । मंदिर परिसर, पार्किंग क्षेत्र एवं आस-पास के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिसकी लगातार मॉनिटरिंग हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,प्रभारी निरीक्षक गिरवां सुरेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *