बाँदा-डीआईजी ने दी नसीहत,पीड़ितों के साथ करें सही बर्ताव

जनरल ने डीएम तथा एसपी के साथ वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

निरीक्षण करने के साथ डीआईजी ने देखी व्यवस्थाएं

UP TIMES NEWS- चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के डीआईजी ने मंगलवार को डीएम तथा एसपी के साथ वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखने के साथ उन्होंने पीड़ित महिलाओं तथा बालिकाओं के साथ सही बर्ताव करने की नसीहत दी है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0 ने जिलाधिकारी जे0रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ जनपद में स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने समस्त सुविधाओं,रिकॉर्ड रजिस्टर, परामर्श कक्ष,चिकित्सकीय सहयोग व्यवस्था एवं पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि वन स्टाफ सेंटर में रुकने वाली पीड़ित बालिकाओं तथा महिलाओं के साथ सही बर्ताव करें। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर कोई पीड़ित अपनी समस्या बताएं तो तत्काल उसका समाधान करें। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी शिवराज,एसडीएम सदर नमन मेहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *