बाँदा-समस्या बताने में न करें संकोच,तत्काल करें शिकायत

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

कमिश्नर तथा डीएम ने छात्राओं को बताएं उनके अधिकार

UP TIMES NEWS- अपनी समस्या बताने में जरा भी संकोच न करें। अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने घर वालों को बताएं, इसके बाद प्रशासन की मदद लें। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर तथा डीएम ने छात्राओं को उनके अधिकार बताए।

मिशन शक्ति अभियान के तहत केजीबीवी बड़ोखर खुर्द का भ्रमण कर बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा प्रस्कृत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारम्भ 20 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। वहीं नवरात्रि के अवसर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को निर्धारित गतिविधि ख्याति प्राप्त महिलाओं द्वारा विद्यालय का भ्रमण एवं बालिकाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के सत्र संचालन तथा सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन के अन्तर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार,जिलाधिकारी जे० रीभा, मुख्य विकास अधिकारी,अजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अव्यक्त राम तिवारी,जिला विकास अधिकारी,गहेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, बड़ोखर खुर्द किशन कुमार द्वारा विद्यालय का भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति शासन व प्रशासन की प्रतिबद्धता से बालिकाओं को अवगत कराया गया तथा महिला अधिकारों,महिला हेल्प लाइन नम्बरों व महिला शुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ोखर खुर्द में अध्ययनरत् छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ से आयुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे0 रीभा एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया गया। करतूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ोखर खुर्द में कक्षा 8 में अध्ययरत् छात्रा रागिनी द्वारा नारी सशक्तिकरण पर एक सुन्दर गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसका उपस्थिति समस्त अधिकारियों द्वारा सराहना व्यक्त की गयी। विद्यालय में आयुक्त की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा अध्ययनरत छात्राओं से संवाद किया गया। जिस पर बालिकाओं द्वारा जिज्ञासा अन्तर्गत्त किये गये विभिन्न प्रश्नों के जवाब जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। तदोपरांत आयुक्त अजीत कुमार ने 69वीं राज्य स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं सह शिक्षण सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *