बाँदा-स्वदेशी उत्पादन के बढ़ावा देने को लेकर लगेगी प्रदर्शनी

बैठक का डीएम ने विभागीय अधिकारियों को स्टाल लगाए जाने के लिए किया निर्देशित

UP TIMES NEWS- जनपद में आयोजित होने जा रहे स्वदेशी मेला को लेकर डीएम ने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सहित सभी विभागीय अधिकारियों को मेले में प्रदर्शनी लगाये जाने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आगामी 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर ,2025 तक आयोजित होने वाली स्वदेशी मेला के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद के समस्त हस्तशिल्पियों,उद्यमियों,कारीगरों को सूचित किया है कि इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में आयोजित यू पी o इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की भांति जनपद स्तर पर स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने हेतु दिनांक 9 अक्टूबर 2025 से स्वदेशी मेला स्थल पंडित जे o एन oडिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ यह भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये कि अपने विभागीय स्टॉल भी आयोजित कराये। जिसमें कृषि विभाग,उद्यान विभाग,स्वास्थ्य विभाग, बैंक,मत्स्य नेडा,बेसिक शिक्षा,सोशल सेक्टर,जल निगम,उद्योग खादी ग्राम उद्योग स्वयं सहायता समूह पर्यटन विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। मेला के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग से प्राप्त की जा सकती है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र गुरुदेव नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *