बाँदा-ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रही थी पटाखा की बिक्री,पुलिस ने कार्यवाही

अवैध पटाखा भंडारण की सूचना बांदा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही

लाखों के माल के साथ पकड़ा गया ब्यूटी पार्लर संचालक

UP TIMES NEWS- ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध ढंग से पटाखा का भंडारण करने के साथ बिक्री कर रहे संचालक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से लाखों का माल बरामद हुआ है। माल जप्त करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालक को जेल भेज दिया है।
जनपद में सुरक्षित,सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण,भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोतवाली देहात के बाद बदौसा पुलिस ने भी अवैध पटाखा पर बड़ी कार्यवाही की है। शनिवार की देर शाम थाना बदौसा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त मिली कि नई बाजार बदौसा निवासी रमेश चन्द्र पुत्र सीताराम अपनी हड़हा रोड स्थित सेजल ब्यूटी पार्लर की दुकान में अवैध रुप से पटाखो की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल दुकान में पर जाकर छापेमारी की गई तो मौके से भारी मात्रा में अवैध रुप से पटाखे बरामद हुए है पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पटाखो को कब्जे में लेकर थाना बदौसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया अभियुक्त रमेश चंद्र के कब्जे से 05 झाल अवैध पटाखा (अनुमानित वजन लगभग 150 किलोग्राम) बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इसके पूर्व में कोतवाली देहात थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने कुंतलो पटाखा के साथ अवधेश कुमार निवासी हस्तम तथा मोनू निवासी खुरहंड को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अवैध पटाखा के विरुद्ध बांदा पुलिस की है दूसरी बड़ी कार्यवाही है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जहां कहीं भी अवैध पटाखा भंडारण की सूचना मिलेगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी,उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार पाण्डेय,आरक्षी अनुराग यादव,दिनेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *