बाँदा-छात्राओं ने सरल भाषा में जाना “गुड टच तथा बैड टच” का मतलब

कमासिन तथा पैलानी क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम

महिलाओं को अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराधो की दी गई जानकारी

UP TIMES NEWS- मिशन शक्ति टीम द्वारा स्कूली छात्राओं तथा महिलाओं को गुड टच तथा बैड टच का सरल भाषा में मतलब बताया गया। इसके अलावा उन्हें साइबर अपराधों से संबंधित भी जानकारी प्रदान की गई।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरुक किए जाने की मुहिम लगातार जारी है। “गुड टच” तथा “बैड टच” का महिलाओं तथा छात्राओं को सरल भाषा में मतलब बताया गया। इसके साथ ही उन्हें कानूनी जानकारियां भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कमासिन की मिशन शक्ति टीम द्वारा कम्पोजिट विद्यालय अमलोखर में बच्चों तथा स्थानीय महिलाओं के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को सरल भाषा में बताया कि किस प्रकार का स्पर्श उनके लिए सुरक्षित (गुड टच) है और कौन सा असहज या गलत (बैड टच)। टीम द्वारा बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कोई उन्हें गलत तरीके से छूता है,तो डरने की बजाय तुरंत अपने माता-पिता,शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी दें। इसके अतिरिक्त बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी, चाइल्ड,ट्रैफिकिंग,साइबर अपराध, और अन्य बाल अपराधों के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया गया। मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को 1098 (चाइल्डलाइन हेल्प नंबर) एवं 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) के बारे में भी जानकारी दी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार पैलानी पुलिस द्वारा रणछोड़ दास इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां टीम द्वारा टोल फ्री नंबरों की जानकारी देने के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *