गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने दिया वारदात को अंजाम
आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ने लगाई कई टीमे
UP TIMES NEWS- वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे हिस्ट्रीशीलटर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर तत्काल एसपी,एएसपी,सहायक एसपी घटनास्थल पर पहुंची। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें में लगाई है।

मटौन्ध थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेणी गांव निवासी मुन्ना यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र राजाराम यादव बुधवार की दोपहर 1:30 बजे के लगभग अपने गांव के ही मंदिर के पास मौजूद था। तभी गांव का ही हिस्ट्रीशीटर मनीष चतुर्वेदी आया और मुन्ना यादव से विवाद करने लगा। इसी दौरान मनीष चतुर्वेदी ने तमंचा निकाला और मुन्ना यादव पर फायर झोक दिया। गोली लगते ही मुन्ना जमीन में गिर पड़ा। इसी बीच हिस्ट्रीशीटर मनीष मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के अलावा एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक मौके पर पहुंची। जहां पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। जहां जांच टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। बताया गया कि मृतक मुन्ना यादव तथा हत्यारोपी मनीष चतुर्वेदी दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। दोनों के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले काफी समय से दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। वर्ष 2023 में आरोपी मनीष चतुर्वेदी ने मृतक मुन्ना यादव के बेटे के साथ मारपीट भी की थी। इसका एक पैर तोड़ दिया था। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग कई टीमें लगाई हैं। एसपी पलाश बंसल ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
