बाँदा-पटाखा फैक्ट्री पर कोतवाली देहात पुलिस ने की विस्फोटक कार्यवाही

थाना क्षेत्र के गुरेह गांव स्थित निजी नलकूप में चल रहा था पटाखा फैक्ट्री का संचालन

लाखों रुपए के माल के साथ पकड़े गए दो संचालक

UP TIMES NEWS- पटाखा फैक्ट्री पकड़ते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने विस्फोटक कार्यवाही की है। अवैध पटाखा फैक्ट्री के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से लाखों का माल बरामद हुआ है।
सुरक्षित,सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशा एवं पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण,भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार की देर रात थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुरेह में एक खेत में बने कमरे में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है । प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध रुप से पटाखे का निर्माण कर रहे।
अवधेश वर्मा पुत्र रामशरन वर्मा निवासी ग्राम हस्तम थाना बिसंडा,मोनू सेन पुत्र रामानंद निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे,बारूद,विस्फोटक रासायनिक पदार्थ,खाली डिब्बे,पैकिंग सामग्री,रैपर/कागज,पटाखे बनाने के उपकरण एवं निर्माण में प्रयुक्त आदि सामग्री बरामद की गई है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 46.3 किलोग्राम बड़ा रैपर लाइट,3.4 किलोग्राम छोटा रैपर लाइट,58 किलोग्राम अर्ध निर्मित लाइट (बारूद भरा ),50 किलोग्राम पूर्ण निर्मित लाइट (बारूद भरा ),2.6 किलोग्राम निर्मित पटाखे,21.4 किलोग्राम बारूद पाउडर,18.7 किलोग्राम सफेद पाउडर,4.8 किलोग्राम गंधक पाउडर,4.3 किलोग्राम कोयला पाउडर,14.1 किलोग्राम सफेद पाउडर (वरेठा ), 3.9 किलोग्राम काला पाउडर विस्फोटक,2.7 किलोग्राम काला गहरा पाउडर,01 किलो अवरी रंग गुलाबी,1.3 किलोग्राम स्लेटी रंग पाउडर बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे दीपावली के पूर्व बाजार में अवैध रूप से पटाखों की आपूर्ति करने की तैयारी में थे। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा पटाखा बनाने की अवैध सामग्री वे कहाँ से लाते थे, तथा इस नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं,इसको लेकर गहनता से पड़ताल जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चंद्रप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक शशिवीर सिंह,आरक्षी अभय कुमार, अरविंद कुमार,अंकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *