डीआईजी चित्रकूट धाम ने एसपी की मौजूदगी में की मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा
सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को डीआईजी ने किया सम्मानित
UP TIMES NEWS- मिशन शक्ति कार्यों की समीक्षा करते हुए जनरल ने जहां सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने मिशन शक्ति को महिलाओं के लिए सहयोगी मंच बनाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों की पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों पर गठित “मिशन शक्ति केन्द्रों” के प्रभारी एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक के दौरान डीआईजी राजेश एस के द्वारा मिशन शक्ति अभियान हेतु जारी एस.ओ.पी. (SOP) के अनुसार अभिलेखों के सही रख-रखाव, प्रविष्टियों की समयबद्ध अद्यतनता, एवं प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डीआईजी ने महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं के लिए सहायता एवं सहयोग का प्रभावी मंच बनें। डीआईजी ने समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। तथा सभी कर्मियों को निष्ठा, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारीगण अतर्रा प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
