बाँदा-रात में दीवार फांदकर घर मे घुसे पड़ोसी ने किशोरी के साथ किया दुराचार,पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोते समय किशोरी के साथ आरोपी ने की दरिंदगी

दुराचार करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हुआ फरार

UP TIMES NEWS- रात में घर मे घुसे पड़ोसी ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। पिता दूसरे कमरे में सो रहा था। चाचा तथा ताऊ घर के बाहर लेटे हुए थे। इसी बीच रात 12 बजे के लगभग पड़ोसी गोविंद निषाद पुत्र छोटेलाल दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया। जहां उसने सोते समय नाबालिग के साथ जोर जबर्दस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी किशोरी ने परिवार के अन्य लोगो दी। ततपश्चात सूचना घर वालो ने पुलिस दी। जानकारी होने पर एसपी पलाश बंसल ने प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे को मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को शीघ्र पकड़े जाने कब निर्देश दिए। घटना के 12 घण्टे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वही किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *