बाँदा- पुलिस ने पकड़ा रिक्शा चोरी करने वाला गिरोह

चोरी के रिक्शा तथा मोबाइल के साथ पकड़े गए तीन चोर

बुक करने के बहाने ई रिक्शा ले जाकर चोरी किया था रिक्शा

UP TIMES NEWS- सामान लाने की बात कह कर रिक्शा चोरी कर फरार हुए गिरोह को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। जिनके कब्जे से ई रिक्शा के अलावा मोबाइल,तमंचे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने के बाद चोरों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को सूचना के 05 घंटे के भीतर चोरी के ई-रिक्शा सहित अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार की रात थाना मरका क्षेत्र के ग्राम इंगुवा के रहने वाले ई-रिक्शा चालक दीपक पुत्र मुन्ना ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर सवारी लेने के लिए गया था। तभी एक मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति आये और मवई से चलकर सामान लाने के लिए कहा और मोटरसाइकिल से 02 व्यक्ति उतरकर मेरे ई-रिक्शा में बैठ गए। इसके बाद वह उनका सामान लेने के चल दिया। मोटरसाइकिल चालक भी पीछे-पीछे आ रहा था। तभी ग्राम मवई तालाब के पास वह रिक्शा खड़ा कर लघु शंका करने लगा। इस दौरान तीनों व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर भाग गए। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मवई आर्यन/रेंजर ढाबा से पहले कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा के साथ खड़े है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबन्दी करते हुए
वीरेन्द्र उर्फ वीरेन्द्रा उर्फ चच्चा पुत्र गंगादीन निवासी डांडिन पुरवा महोखर थाना कोतवाली देहात,अशोक पुत्र लक्ष्मी निवासी घंसौर थाना बिसण्डा,सिकंदर पुत्र मुन्ना निवासी पड़री थाना बबेरु को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी के ई-रिक्शा,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं तलाशी के दौरान चोरी के रुपए,मोबाइल फोन आदि तथा अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ चच्चा के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी राजेश मौर्य,आरक्षी सतेन्द्र कुमार,गोकुलेश मिश्रा,ऋषभ सोनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *