बांदा पुलिस ने किया रेपिस्टों का इलाज

ऑटो चालक तथा उसके साथी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी

UP TIMES NEWS- बदमाशों का योगी की बाँदा पुलिस इन दिनों बढ़िया इलाज कर रही है। स्कूली छात्र के साथ हुई गैंग रेप की घटना का राजफाश करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक व उसके साथियों को 2 घंटे के भीतर मुठभेड़ में पकड़ा है। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 15 वर्षीय स्कूली छात्र कोचिंग पढ़ने के बाद शहर के कचहरी चौराहा के नजदीक अपने गांव जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक ऑटो वाला आया और उसे अपने साथ बैठा लिया। ऑटो में चालक सहित उसका साथी भी बैठा था। गांव ले जाने की बजाय ऑटो चालक कृषि विश्वविद्यालय के पीछे जंगल की तरफ छात्रा को सूनसान इलाके में ले गया। ऑटो चालक तथा उसके साथी ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक तथा उसके साथी छात्रा को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। रोती बिलखती हालत में छात्रा पैदल अपने घर जाने लगी। राहगीरो की नजर पड़ी तो उन्होंने छात्रा की रोने की वजह पूछी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना कि संज्ञान में आते ही एसपी पलाश बंसल ने सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल बलराम सिंह,एसओजी प्रभारी केडी त्रिपाठी को आरोपियों के पकड़ने के लिए लगाया। सर्विलांस तथा सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपियों की पहचान अनिल वर्मा निवासी बबेरू थाना कोतवाली बबेरू तथा कलुआ उर्फ मनोज यादव निवासी मवई थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास आरोपियों की सुराग रसी कर रही थी। इसी बीच करिया नाले के पास आरोपियों के मौजूद होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना के मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने चलती ऑटो से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी मनोज यादव तथा अनिल वर्मा के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही दोनों जमीन में गिर पड़े। आनन-फानन में आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो तथा तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी बांदा पलाश बंसल ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने शहर कोतवाल बलराम सिंह तथा एसओजी प्रभारी केडी त्रिपाठी की अलग-अलग टीम में गठित की। एसपी ने कहा कि ऑटो चालक तथा उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *