डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
UP TIMES NEWS- महाराज खेत सिंह खंगार जूदेव जी की नई प्रतिमा स्थापित किए जाने के को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। साथ ही प्रदेश सरकार का भेदभाव का आरोप लगाया है।
राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न,हत्या,लूट,महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं तो आम हो ही गई हैं,लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है,तब से पीडीए समाज में जन्मे महापुरुषों को भी अपमानित किया जाने लगा है। जिस क्रम में जनपद बांदा के पल्हरी बाईपास चौराहा में बुंदेलखंड के गौरव गढ़कुण्डार के नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी की प्रतिमा लगभग 20 माह पूर्व अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी। जिस पर समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था और मांग की थी कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाए। किन्तु बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि 20 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की की खंडित प्रतिमा अभी लगी हुई है। जिससे स्वतः स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है और जानबूझकर पीडीए समाज के महापुरुषों का अपमान करवाया जा रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महापुरुषों के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कहा कि आगामी 27 दिसंबर को महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव जी की जयंती है,यदि जयंती के पहले महाराजा खेत सिंह खंगार की खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा नहीं स्थापित की जाती है तो पूरे प्रदेश के पीडीए समाज को भारी आघात पहुंचेगा। समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि जल्द से जल्द गढ़कुण्डार के नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की पल्हरी बाईपास चौराहा बांदा स्थित खंडित प्रतिमा के स्थान में नई प्रतिमा स्थापित कर चौराहे का सुंदरीकरण करवाये जाने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है। साथ चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी धरने व अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होगी।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में सांसद कृष्णा पटेल,विशंभर निषाद, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा,लोकसभा प्रभारी उमेश यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,दद्दू प्रसाद,छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता,पूर्व प्रत्याशी किरण यादव राजा,एजाज खान,प्रमोद निषाद,दिलीप पटवा,नीलम यादव किरण वर्मा,निशा वर्मा, सुमन दिवाकर,हरिशंकर राजपूत,दिवाकर खंगार,रवि दिवाकर,अंकित खंगार यशवंत खंगार,नंदकिशोर यादव, आमिर खान,आदि उपस्थित रहे।
