स्नातक पर स्नातको को उपलब्ध कराए गए फॉर्म
UP TIMES NEWS- समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में स्नातक चुनाव में वोटर बनाये जाने सम्बन्धी बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव मौजूद रहे।
एमएलसी डॉ मान सिंह यादव के द्वारा जिले में किए गए विकास कार्य की चर्चा की गई, और जो स्नातक पास है और उसी समकक्ष जिनके पास डिग्री है, उन सभी को स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए वोटर बनाने के लिए सभी लोगों को पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं को फार्म उपलब्ध कराए गए और सभी लोगों से आवाहन किया गया कि जल्द से जल्द मतदान वाले फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करें। जिससे भविष्य में होने वाले स्नातक एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में इंद्रजीत यादव, शिवकरण पाल, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, यूवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रमोद निषाद, नारायण त्रिपाठी, बलवान सिंह, आमिर खान, सुमन दिवाकर, अर्चना पटेल, शगुफ्ता सिद्दीकी, विकास सिंह, अरुण यादव,राजकुमार गुप्ता राजू, नेतराम वर्मा,दिवाकर खंगार, माकूना नेता,संतोष यादव,सत्येंद्र पटेल सहित समाजवादी पार्टी के फ्रंटल के राष्ट्रीय कमेटी के प्रदेश कमेटी के और जिले के फ्रंटल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
