बिल संशोधन की शिकायतों पर निस्तारण के कमिश्नर ने दिए निर्देश
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के साथ कार्यों में तेजी लाने के लिए किया निर्देशित
UP TIMES NEWS- मंडल में बिजली उपभोक्ताओं को आ रही बिल संशोधन की समस्या को लेकर कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिल से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से निस्तारित कराये।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय कार्यों को तेज गति व समय से पूर्ण करें। उन्होंने किसानों को खाद की समस्या नहीं होने पाए,खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जनपद महोबा में हेल्थ इंडिकेटर में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक के लोगों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजीत कुमार ने अधिकारियों को गांव में जन चौपाल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया तथा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुशासन अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजीत कुमार ने फैमिली आईडी बनाए जाने तथा क्रॉप सर्वे में किसानों का रजिस्ट्रेशन के कार्य में ध्यान देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने विद्युत,विभाग के अधिकारियों को अधिक विलो के भेजे जाने की समस्या को दूर करने में एवं संशोधन ना हो इसलिए सही बिलिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया तथा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।स्वयं सहायता समूह के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद चित्रकूट एवं महोबा में प्रगति लाने तथा बैंकों से ऋण सुविधा समूहों को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। फैमिली आईडी के कार्य की समीक्षा करते हुए जनपद महोबा, हमीरपुर एवं चित्रकूट में मुख्य विकास अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। टूरिज्म के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद महोबा एवं हमीरपुर के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दिए। आयुक्त ने पशुओं का टीकाकरण विशेष अभियान संचालित है उसको प्रभावी रूप से संचालित करने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने आरआरसी सेंटरों का संचालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जनपद हमीरपुर एवं महोबा के सेतुओं के निर्माण कार्य में मैनपॉवर को बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ कार्य को तेज गति से कराए जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत कार्य में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने भवन निर्माण के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था आर ई डी को भवन निर्माण के कार्य में प्रगति लाने के संबंध में निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के,गर्भवती महिलाओं के समस्त एएनसी की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया। संक्रामक रोगों में नियंत्रण लाए जाने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग कराए जाने तथा जिन आशा एवं एएनएम के कार्यों में शिथिलता पाई जाए उनके विरुद्ध कड़े कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आकांक्षी विकासखंड जनपद महोबा के कबरई एवं कमासिन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शीघ्र संरक्षित किए जाने के संबंध में नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा पशु चिकित्सा विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की उपलब्धता गांव में कराए जाने तथा नियमित रूप से जलापूर्ति करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा जे0रीभा, जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम,अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह,संयुक्त विकास आयुक्त अरबिन्द कुमार सहित मण्डल के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
