सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की सख्ती, 3 वाहन सीज, 10 के चालान

बकाया कर पर चल रहे वाहनों के खिलाफ सघन अभियान, वाहन स्वामियों को बकाया जमा करने की चेतावनी

बाँदा। शासन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का दूसरा चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा बकाया कर पर संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

दिनांक 11 फरवरी 2026 को श्री उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में श्री श्यामलाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री/मालकर अधिकारी ने प्रवर्तन स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कर बकाया में संचालित 3 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 10 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने जनपद के समस्त व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बकाया कर तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा बकाया की स्थिति में वाहन संचालित पाए जाने पर चालान व निरुद्ध (सीज) की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया वाहनों के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *