स्थापना दिवस पर संचलन कार्यक्रम हुआ संपन्न
UP TIMES NEWS- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वयंसेवकों के द्वारा शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर संघ के सेवा समर्पण अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के 100 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली यात्रा पर स्वयंसेवकों ने संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा धर्म रक्षा सामाजिक समरसता पर्यावरण मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहे। आज शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव पथ संचालन शनिवार को शहर के तुलसी नगर पावर हाउस संघ बांदा में विजयादशमीपथ संचलन बस्ती पर शस्त्र पूजन और तुलसी नगर,शांति नगर में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप जगदीश प्रसाद मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा तुलसी नगर पावर हाउस शाखा के स्वयंसेवकों सहित उमाशंकर,शशिकांत,डा जेपी अवस्थी,रामपाल प्रजापति,अभिमन्यु,राजेश, भोला प्रसाद प्रजापति,रोशन निषाद, मनोज कुमार,महेश मिश्रा,मयंक खरे,राजेंद्र,अशोक सिंह, रामकरण सिंह बच्चन,बीपी बाजपेई,प्रमोद,राम मोहन भाई,सौरभ तिवारी, ओमप्रकाश प्रजापति,दद्दू,आदित्य,आदि मौजूद रहे।
