बाँदा-फीडबैक लेने के लिए जब डीएम ने खुद घनघनाया फोन

किसानों को फोन करने के साथ डीएम ने खाद वितरण से संबंधित लिया फीडबैक

सहकारी समितियो का डीएम ने किया निरीक्षण

UP TIMES NEWS- मंगलवार को जिलाधिकारी ने खाद वितरण की हकीकत पर रखने के लिए किसानों को खुद फोन लगाया। इसके बाद वितरण से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने दो टूक में निर्देश दिए हैं कि अगर खाद वितरण में लापरवाही बरती गई। तो वह तत्काल कार्रवाई करेंगी।
जिलाधिकारी जे0रीभा ने प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खुरहण्ड,महेश प्रसाद रमेश चन्द्र खाद बिक्री केन्द्र तथा इफको बाजार अतर्रा खाद बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खुरहण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 150 टोकेन पर दो-दो बोरी खाद किसानों को दिया जाना पाया गया, जिसमें पुरूष एवं महिलाओं को बारी-बारी से खाद वितरित की जा रही है। डीएम जे रीभा ने मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता करते हुए खाद मिलने के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा खाद ले गये किसानों से फोन पर संम्पर्क कर खाद बिक्री दर आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि सभी किसानों को बारी-बारी से खाद दी जा रही है। इसके पश्चात उन्होंने महेश प्रसाद रमेश चन्द्र खाद बिक्री केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने खाद बिक्री एवं बचे स्टाक का मिलान भी कराया। मौके पर खाद वितरण करते हुए पाया गया तथा केन्द्र में 43 बोरी खाद उपलब्ध मिली। इफको ई बाजार अतर्रा के निरीक्षण के दौरान किसानों को खाद बिक्री करते हुए पायी गयी। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध करायी जाए। स्टाक चेक करने पर 300 बोरी खाद में से बिक्री के उपरान्त 174 बोरी खाद उपलब्ध मिली। उन्होंने खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने पाये तथा उन्हें निर्धारित दर पर ही खाद दी जाए। यदि किसी विक्रेता के द्वारा अधिक दर पर खाद बिक्री की जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, सहायक निबन्धक सहकारी समिति सहित जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *