बाँदा-जमीनी विवाद में लाठियों से पीट कर युवक की हत्या

कोतवाली बबेरू क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव में हुई वारदात

परिवार के ही लोगों ने दिया घटना को अंजाम

UP TIMES NEWS- जमीनी विवाद में छोटे भाई ने अपने पिता के साथ मिल कर बड़े भाई की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली बबेरू क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामखेलावन पुत्र भोला यादव गुरूवार की सुबह अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था।इसी बीच छोटा भाई दीपक आया और निर्माण कार्य करवाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो भाईयो की बीच नोक झोक हो गई। मामला हाथा पाई तक आ गया। शोर सुनकर दीपक का पिता भोला,मां राजकुमारी,बहन सोनिया हाथो में लाठी लेकर आ गई और रामखेलावन के ऊपर टूट पड़ी। पति को पिटता देख गर्भवती पत्नी आरती बचाने आई तो उसे भी पीट कर चोटहिल कर दिया। रामखेलावन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और अचेत हो गया। पत्नी और साले ने उसे उठाकर सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बात उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि उसके ससुर के पास ढाई बिस्वा जमीन थी। नवरात्र में रामखेलावन और छोटे भाई दीपक के बीच बढवारा हो गया था। रामखेलावन मकान का निर्माण करवा रहा था। छोटा भाई दीपकर मकान नही बनाने दे रहा था। इसी बात पर दोनो का विवाद हो गया था। एक फुट जमीन रामखेलावन के पास ज्यादा थी। उसकी जमीन को लेकर उसके पित को मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली प्रभारी राजेद्र सिंह राजावत का कहना कि पत्नी की तहरीर पर ससुर भोला, देवर दीपक,सास राजकुमारी,ननद सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि संपति के विवाद में यह घटना हुई है। तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *