सूचना पर जांच एजेंसियां हुई अलर्ट, छानबीन हुई शुरू
UP TIMES NEWS- ताज होटल के बाद अब मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ने की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलते हैं जांच एजेंसियों के अलावा सर्च टीम एक्टिव हो गई है। कोर्ट सहित सैकड़ो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।
दिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची। फिलहाल अस्पताल परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि इस तरह की धमकी शुक्रवार को हाई कोर्ट को भी दी गई थी। लेकिन जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
इससे पहले भी दिल्ली में समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता। वही दिल्ली हाई कोर्ट सहित सैकड़ो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की अब तक धमकी मिल चुकी हैं
