विधायक की सेलिब्रेट के चलते लगा वाहनों का तगड़ा जाम
जन्मदिन मनाने के साथ जमकर हुड़दंग मचा रहे विधायक के समर्थक
UP TIMES NEWS- हमीरपुर सदर विधायक का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विधायक अपने समर्थन का रास्ते में ही गाड़ी की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। वही दोनों तरफ तगड़ा जाम भी लगा हुआ है।
हमीरपुर जिले में सदर सीट से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर खुलेआम अपने एक समर्थक का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। विधायक द्वारा अपनी गाड़ी के बोनट पर केक काटकर समर्थकों के साथ हुड़दंग मचाने पर कानून के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।हालांकि,यूपी टाइम्स न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति अपनी गाड़ी के बोनट पर केक काटते और अपने समर्थक का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। यह बर्थडे सेलिब्रेशन सड़क पर किया जा रहा है, जिससे यातायात बाधित हो गया था। सेलिब्रेशन के दौरान तमाम समर्थक व्हाइट स्नो स्प्रे उड़ाते हुए और फिल्मी गानों पर जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक की फेसबुक आईडी से वायरल हुए इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में चर्चा है कि अगर ऐसे जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मार्ग पर ही सेलिब्रेट करेंगे तो आम लोगों का क्या होगा।
