चपेट में आकर युवक की हुई मौत,भाई घायल
बारिश के दौरान अचानक गरजी बिजली
UP TIMES NEWS- बांदा जिले में तेज बारिश के दौरान अचानक गरजी आकाशीय बिजली की धमक से मकान गिर गया। जिस पर एक युवक की दबाकर मौके पर मौत हो गई। वही उसका भाई घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गंाव के मजरा कल्लू पुरवा निवासी 22 वषीय अभिषेक पुत्र अवधेश यादव उर्फ लाला यादव शनिवार की सुबह अपने बडे भाई 24 वर्षीय पंकज (24) के साथ कमरे में सो रहा था। तभी तेज बारिस होने लगी। तेज धमाके के साथ घर के समीप अकाशी बिजली गिर पड़ी। बिजली की धमक से मकान ढह गया। जिसमें चार पाई में सो रहे दोनो भाई मलवे में दब गए। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुचे परिजनो ने जब तक अभिषेक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई । करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पंकज को बाहर निकाला। उसे घायल अवस्था में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक अपने बडे भाई के साथ मुम्बई में रहता था। दोनो भाई मजदूरी करते थे। वह लोग डेढ माह पहले मुम्बई से गांव आए थे।
