महोबा-हत्या करने की जगह पर आरोपी का हुआ मर्डर

लेनदेन के विवाद में 9 साल पहले की थी एक व्यक्ति की हत्या

क्राइम आफ सीन देखने के साथ पुलिस कर रही पड़ताल

UP TIMES NEWS- नौ साल पहले जिस जगह पर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसी जगह पर ही आरोपी युवक की भी हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद महोबा के काली पहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत (45) की सोमवार की रात उसी जगह हत्या कर दी गई, जहां पर उसने नौ साल पहले जयपाल की हत्या की थी। बृजेंद्र बीते एक साल से हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर था। बृजेंद्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या जयपाल के बेटे और भतीजों ने की है। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
काली पहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत ने जयपाल से 50 रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर बृजेंद्र ने मना कर दिया था। इसी लेनदेन के विवाद में साल 2016 में जयपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने बृजेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जयपाल की हत्या के बाद से बृजेंद्र के परिवार के लोग काली पहाड़ी गांव छोड़कर 30 किमी दूर कस्बा चरखारी के मोहल्ला धनुषधारी में रहने लगे थे। बृजेंद्र के जेल जाने पर पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जेल से छूटने के बाद बृजेंद्र अपने पिता परशुराम के साथ रहने लगा। सोमवार की सुबह बृजेंद्र शराब बेचने के मामले में चल रहे मुकदमे की तारीख के लिए महोबा कोर्ट आया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। वकील से जानकारी करने पर पता चला कि वह शाम को ही निकल गया था। तभी उसकी हत्या कर दी गई।

गांव के बाहर पड़ा मिला शव
पिता परशुराम ने बताया कि बेटे के घर नहीं आने पर उन्होंने खोजबीन की गई। बाद में जानकारी हुई कि काली पहाड़ी गांव के पास एक शव पड़ा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो गांव के बाहर खून मिला। कुछ दूरी पर बृजेंद्र का शव पड़ा था। शव को देखने के बाद परिवार वालों ने शिनाख्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *