महोबा-कमिश्नर ने कराया गरीब किशोर का उपचार,बाबा ने जताया आभार,लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने दिए कार्यवाही के निर्देश

ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुआ था किशोर

इलाज करने के बजाए डॉक्टर ने किशोर को कर दिया था रेफर

UP TIMES NEWS- कमिश्नर की पहल पर जहां घायल किशोर की जान बच गई है। वहीं इलाज में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने चिकित्सक सहित स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार महोबा जनपद के महोबकंंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटौरा गांव निवासी किशोर बालक रविवार की देर रात खेलते समय घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से गिर गया। जिस पर बालक के आंख,शरीर के अलावा सिर में गंभीर चोटें आ गई। अधिक चोट लगने के चलते बालक बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन किशोर को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों तथा स्टाफ ने बिना इलाज के ही परिवार वालों को टरका दिया। इसके साथ ही उन्होंने रेफर का कागज भी बना दिया। इस आशय की सूचना एक जागरुक व्यक्ति ने कमिश्नर को फोन के जरिए दी। सूचना के मिलते ही कमिश्नर अजीत कुमार ने किशोर को उपचार के लिए महोबा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इधर लापरवाही बरतने पर कमिश्नर अजीत कुमार ने सीएचसी के डॉक्टर तथा स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कमिश्नर अजीत कुमार ने हिदायत दी है कि अगर मरीजो के साथ इलाज में खिलवाड़ किया तो खैर नहीं होगी। कमिश्नर की पहल के जहां किशोर बालक की जान बच गई, वहीं घर वालों ने आयुक्त का आभार जताया है। बातचीत के दौरान किशोर के बाबा इंद्रकांत राजपूत ने कहा कि उसके नाती की हालत बहुत गंभीर थी। उपचार करने की बात तो दूर डॉक्टरो ने उसे हाथ तक नहीं लगाया है। लेकिन कमिश्नर की पहल से ही आज उसका नाती सलामत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *