पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे असरानी
UP TIMES NEWS- फिल्म जगत के मशहूर कलाकार असरानी का सोमवार की दोपहर जुहू स्थित आरोग्यानिधि अस्पताल में निधन हो गया। उनके मैनेजर के अनुसार, वह पिछले चार दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे।

फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वह बीते चार दिन से मुंबई के आरोग्यानिधि अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय असरानी के निधन के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अमर उजाला को उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी कि आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार हो गया है।
