बाँदा-महिला अस्पताल में समाजसेवियों ने मरीजो को वितरित किए फल

रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारी के द्वारा आयोजित किया गया फल वितरण कार्यक्रम

UP TIMES NEWS- रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल,बिस्किट,कपड़े आदि का वितरण किया गया। इस दौरान वितरण करने वाली टीम का मरीज ने आभार जताया।

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से,सुगन्धा अग्रवाल के द्वारा बच्चों को कपड़े दिये गए, महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता सिंह के निर्देशन में,डॉ0 नमरा शीराज़ की उपस्थिति में,जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट,कपड़े आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सचिव प्रमोद रेखा द्विवेदी और सदस्य रश्मि सिंह के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। फल,बिस्किट,कपड़े आदि पाकर मरीज ने खुशी जताई। फल वितरण कार्यक्रम में रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा, महिला उपाध्यक्ष रीना कन्नौजिया, महिला महामंत्री रिया खान, सदस्य फरज़ाना बेगम,मुमताज़ बेगम,शहाना खान,अनम खान,निहाल खान,रईश खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *