पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की बिगड़ी हालत
UP TIMES NEWS- मां के साथ केन नदी गए किशोर की नदी में डूबने से उसकी मौत गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य घटना में पानी से भरी बाल्टी में मासूम डूब गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के लालूडेरा जरैली कोठी निवासी कीर्ति देवी पत्नी दिनेश गुप्ता महा लक्ष्मी के पर्व पर पड़ोस की महिलाओ के साथ केन नदी नहाने गई थी। साथ मे उसका 11वर्षीय बेटा आयुष गुप्ता भी गया था। सभी लोग नदी में नहा रहे थे। नहाते समय पैर फिसल जाने से आयुष गहरे पानी में समा कर डूब गया। नजदीक में नहा रहे बड़े भाई रविकुमार ने देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। शोर गुल सुनकर आस पास मौजूद गोता खोर मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॅाक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बाल्टी में डूबी मासूम,भर्ती
कोतवाली नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन निवासी चद्रभूषण की आठ माह की बेटी प्रांशी रविवार की दोपहर रसोई घर में खेल रही थी। वही पर पानी की भरी बाल्टी रखी थी। उसकी बाल्टी में औधे मुह जा गिरी डूबने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। फिर हाल उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई गई है।
