महाकाल सेवा समिति, बाँदा ने रचाया 8 कन्याओं का सामूहिक विवाह, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दाम्पत्य जीवन में बंधे नवजोड़े

संकट मोचन मंदिर परिसर में गूंजी शहनाई; उपहार और आशीर्वाद के साथ विदा हुई बेटियां

बांदा। समाज सेवा और परोपकार की मिसाल पेश करते हुए शहर के हारपल क्लब संकट मोचन में महाकाल सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में जनपद के 8 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे का हाथ थामा और सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।

विधि-विधान से संपन्न हुई रस्में समारोह का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ हुआ। विद्वान पुरोहितों द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने कन्यादान की रस्में पूरी कीं और अतिथियों ने नवदंपतियों पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

भेंट किया गया गृहस्थी का सामान महाकाल सेवा समिति की ओर से सामाजिक सहयोग के माध्यम से सभी 8 नववधुओं को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट स्वरूप दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना और बेटियों के हाथ पीले करना सबसे बड़ा धर्म है।

गणमान्य जनों की रही मौजूदगी इस भव्य समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *