चोरी की घटनाओं का नरैनी पुलिस ने किया खुलासा
चोरो के कब्जे नगदी,सामान के अलावा तमंचे हुए बरामद
UP TIMES NEWS- चोरी की घटनाओं को खुलासा करते हुए बांदा पुलिस में दो चोरों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी का माल के अलावा नगदी तथा तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को थाना नरैनी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व चोरी के सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नहरी के रहने वाले राहुल ने दिनांक 10.07.2025 को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 02.07.2025 की रात्रि को चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी तथा करतल निवासी सुरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 10.07.2025 को थाना नरैनी पर दिनांक 24.06.2025 को अपने घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था।थाना नरैनी पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लाला नट पुत्र जोधा नट निवासी ग्राम नहरी थाना नरैनी जनपद बांदा,बबलू पुत्र जोधा नट निवासी ग्राम नहरी थाना नरैनी जनपद बांदा को ग्राम पोंगरी से गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर,चोरी के बर्तन व कपड़े आदि,6100/ रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनिल कुमार राय चौकी प्रभारी करतल,आरक्षी अजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, किदारीलाल शामिल रहे।
