हत्यारोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

शराब के नशे में डंडा मारकर की थी बुजुर्ग की हत्या

अभियुक्तकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल डंडा किया बरामद

UP TIMES NEWS- मर्डर के मामले में वांटेड चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति की डण्डे से मारकर हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम पोंगरी के रहने वाले लवकुश यादव द्वारा गांव के ही मुन्नीलाल की डण्डे से मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए लवकुश यादव पुत्र भगवानदीन यादव निवासी पोंगरी थाना नरैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डे व घटना के समय पहने हुए अभियुक्त के कपड़े बरामद किया गया है । बता दें कि अभियुक्त पर पूर्व में भी मारपीट, छेडखानी व एससी/एसटी के मामलें दर्ज है।घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा,खून से सने कपड़े को भी पुलिस ने बरामद किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक
नरैनी राममोहन राय,आरक्षी जितेन्द्र सिंह,सतीश यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *