डायल 112 ने चलाई सवेरा योजना

सवेरा योजना के तहत पुलिस बुजुर्गों की समस्याओं का करेगी समाधान

एडिशनल एसपी ने पेंशनरों को जालसाजों से सजग रहने की दी नसीहत

UP TIMES NEWS- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में डायल 112 के द्वारा बुजुर्गों की समस्याओं की निराकरण के लिए सवेरा योजना चलाई गई है। सवेरा योजना के तहत बुजुर्गों की तत्काल समस्या का पुलिस द्वारा समाधान किया जाएगा।

पुलिस लाइन बाँदा में एडिशनल एसपी की मौजूदगी में पुलिस पेंशनरों की बैठक आयोजित हुई। जहाँ एएसपी ने पेंशनरों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कराया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सजक रहने की नसीहत दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गई । मीटिंग में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुन उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । बैठक में पुलिस पेंशनर्स को वरिष्ठ नागरिकों हेतु डायल यूपी-112 द्वारा चलाई जा रही सवेरा योजना तथा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई । सवेरा योजना वरिष्ठ नागरिकों हेतु डायल यूपी-112 द्वारा चलाई जा रही एक विशिष्ट योजना है जिसके अन्तर्गत पंजीकृत सभी वरिष्ठ नागरिकों किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है । बैठक के दौरान सभी को साइबर अपराध के तरीकों तथा उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि तुरंत इसकी शिकायत 1930 या स्थानीय थाने पर दर्ज कराएं । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने पुलिस पेंशनर्स से अपील कि वे सभी नौकरी से रिटायर हुए हैं सेवा से नहीं, आज भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने तथा अपराधों पर कार्यवाही करने में उनके अहम योगदान कि आवश्यकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *