बांदा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हुआ दर्दनाक हादसा
साइकिल से अपने गांव करहिया जा रहे थे युवक
BANDA NEWS- तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर साइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ लिया है।
बांदा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत करहिया गांव निवासी नंदकिशोर उम्र 25 वर्ष पुत्र लल्लू अपने गांव के ही समर सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र जगदीश सिंह के साथ किसी काम से समीप के लामा गांव गया था। शनिवार की दोपहर दोनों साइकिल से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी करहिया मोड़ के नजदीक बांदा से चिल्ला की ओर जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों को कुचल दिया। जिस पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे मय टीम के पहुंचे। तत्काल अगल-बगल के थाना प्रभारियो से डीसीएम को पकड़ने के लिए संपर्क किया। चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपरेन्दा चौकी में डीसीएम को पकड़ लिया गया है।
