बदमाशों की जारी है ऑपरेशन सर्जरी

लुटेरे के गैंग से बांदा पुलिस की हुई मुठभेड़

मुठभेड़ के दौरान सरगना को लगी गोली

UP TIMES NEWS- बांदा पुलिस के द्वारा बदमाशों की ऑपरेशन सर्जरी लगातार जारी है। लुटेरों के गैंग से एक बार फिर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सरगना के गोली लगने की खबर है।

बांदा जनपद के मरका गांव निवासी कमल सोनी जेवरात कारीगर है। बीते दो दिन पहले वह बाइक से बबेरू से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने जेवरात से भरा बाइक तथा नगदी लूट ली। सूचना के मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सिओ बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में एसओजी तथा मरका पुलिस की टीमे लगाई थी। शनिवार की देर रात सीओ सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में औगासी पुल के नजदीक सर्च ऑपरेशन चल रही थी। तभी बाइक से आ रहे तीन युवक पुलिस को देखकर अचानक फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में सरगना प्रभाकर उर्फ चेतन के पैर में गोली लगी। सरगना के घायल होते ही ईशान जोशी तथा अभिषेक कुमार ने हथियार डालते हुए अपने आप को सरेंडर कर दिया। तीनों बदमाशों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। इनके द्वारा विगत दिनों लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी गई है। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि सभी बदमाश फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह शातिर किस्म के अपराधी होने के साथ इनका लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। बदमाशों के कब्जे से लूट की 66000 की नगदी तथा जेवरात बरामद हुए हैं। मुठभेड़ करने वाली टीम में मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी केडी त्रिपाठी मय टीम के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *