दुराचार के मामले में जेल गया था युवक
कमासिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिलोलर गांव की है घटना
UP TIMES NEWS-दुराचार के मामले में जेल से छूटकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जनपद बाँदा के कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी 24 वर्षीय शुभम सिंह उर्फ सूर्यप्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने शनिवार की सुबह दूसरी मंजिल में पंखे के हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची भाभी काजल ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। खेत से माता पिता भी घर आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारिक भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि जनवारी माह मे पड़ोस के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया। जून माह में वह जमानत पर छूट कर घर आ गया था। प्रदीप सिंह का आरोप है कि पड़ोसी मुकदमे मे सुलह होने के लिए शुभम उर्फ सूर्यप्रताप सिंह से दस लाख रूपए मांग रहे थे। न देने पर उसे तरह तरह की धमकी दी जाती थी। शुभम को यह डर सता रहा था कि कही दोबारा न उसे झूठे मुकदमे में फंसा दे। इसी वजह से वह घर से बाहर नही निकलता था। प्रदीप का आरोप है कि विपक्षियो की धमकी से परेशान हो कर उसने यह घटना अंजाम दिया है।
