पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत
UP TIMES NEWS- अतर्रा(बांदा) घर के बाहर दरवाजे पर बैठे युवक पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गोखिया निवासी पुरुषोत्तम पाठक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था सभी गांव का विकास सविता वहां से निकला। अचानक वह उसे गाली गलौज करने लगा। जब उसने युवक को ऐसा करने से रोका तो वह हमलावर हो गया। उसने उसे लाठी डंडों व लात घूसों से मारते हुए नीचे गिरा दिया,जिससे वह घायल हो गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
